इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश अब बन गया एक करोड़ रुपये, यह है भाव

मुंबई- बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में गिरावट देखने को मिली। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Lloyds Metals And Energy Ltd) शेयर लॉन्ग टर्म में पैसा छापने की मशीन साबित हुआ है। इसने निवेशकों के एक लाख रुपये को एक करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल दिया है।

यह शेयर इस समय 1757 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में इस शेयर में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा है। हालांकि इसके बाद भी इसने एक महीने में निवेशकों को 2 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस शेयर में इस साल जबरदस्त तेजी आई है। 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक इन 6 महीनों में यह शेयर करीब 30 फीसदी बढ़त बना चुका है। एक साल में इस शेयर ने 17 फीसदी की तेजी आई है।

5 साल में एक शेयर ने 3900 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी इन 5 साल में इसने निवेशकों के एक लाख रुपये को 40 लाख रुपये में बदल दिया है।5 साल एक महीने में इसने एक लाख रुपये की रकम को करीब एक करोड़ रुपये में बदल दिया है।नवंबर 2020 में इस शेयर की कीमत 10 रुपये से भी कम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *