ईपीएफओ पर नहीं बढ़ा ब्याज, 15 साल पुराने दर पर ही मिलता रहेगा ब्याज

मुंबई- करीब 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के PF अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को 18 जून को मंजूरी दी है। बता दें कि वित्त वर्ष 2011-12 में भी पीएफ के जमा पर 8.25 फीसदी ही ब्याज मिल रहा था।

इसका मतलब यह है कि इन 15 वर्षों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और आपके जमा पर ब्याज उसी स्तर पर मिल रहा है। ब्याज का यह पैसा इसी महीने आपके खाते में आ सकता है। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को अपनी बचत पर पहले जितना ही फायदा मिलता रहेगा।

श्रम मंत्रालय के निर्देश पर EPFO इसी महीने (जून 2026) के भीतर सभी ग्राहकों के खातों में 8.25% की दर से ब्याज का पैसा क्रेडिट करना शुरू कर देगा। सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा, जो अपनी सैलरी का एक हिस्सा EPF में जमा करते हैं। 2 मार्च 2026 को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई थी। इसीमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर तय की गई थी, जिसे बाद में अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा गया था, क्योंकि केंद्र सरकार EPF की गारंटर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *