इस साल इस शेयर ने एक लाख को बनाया 1.40 लाख, 5 दिन में टूटा 19 प्रतिशत
मुंबई- HFCL के शेयर पिछले पांच दिनों में 19 प्रतिशत टूट चुके हैं। इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान कल यह शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर पहुंच गया और NSE पर 160.66 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। इससे पहले 2026 में इस साल इस शेयर ने एक लाख रुपये के निवेश को 1.40 लाख रुपये बना दिया है।
HFCL में हाल के निचले स्तरों से जबरदस्त तेजी देखी गई। ₹185-190 के जोन को टेस्ट करने के बाद इसमें एक हेल्दी पुलबैक (मामूली गिरावट) आया है। विश्लेषकों के मुताबिक, टेक्निकल नज़रिए से देखें तो स्टॉक का स्ट्रक्चर बुलिश बना हुआ है क्योंकि यह अपने लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक के लिए ₹154-155 के आसपास 0.618 फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर रहा है। यह एक अहम लेवल है जिस पर नजर रखनी चाहिए। जब तक स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर इस जोन से ऊपर बना रहता है,तब तक इसमें अपट्रेंड के बने रहने की संभावना है।
विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशक सपोर्ट लेवल के पास गिरावट पर इस स्टॉक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। स्टॉक के फिर से 180-190 रुपये तक जाने की संभावना है। अगर यह 154 रुपये के लेवल से नीचे जाता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 145 रुपये तक जा सकता है।
बता दें कि हाल की गिरावट के बावजूद HFCL के शेयरों में 2026 में अब तक 140 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। 1 महीने में इसमें 10.25 फीसदी की और तीन महीने में 127.14 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में यह शेयर 78.75 फीसदी भागा है। 3 साल में इसमें 133.33 फीसदी रिटर्न मिला है।

