ओयो सहित इन 5 कंपनियों के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, यह है डिटेल

मुंबई- IPO बाजार लंबे समय की सुस्ती के बाद फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग फाइनेंस, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट जैसे अलग-अलग सेक्टर की 5 कंपनियों को SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है।

इस सूची में OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays, अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Truhome Finance, कृषि समाधान देने वाली Advanta Enterprises, रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाने वाली Mehta Hitech Industries शामिल हैं।

इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays की हो रही है। कंपनी को SEBI की ओर से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है, जिससे उसके IPO का रास्ता साफ हो गया है। Oravel Stays हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में टेक्नोलॉजी बेस्ड प्लेटफॉर्म चलाती है। कंपनी होटल, वेकेशन होम्स और अन्य आवास सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुकी है।

Truhome Finance को भी अपने 3,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए मंजूरी मिल गई है। इस IPO में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। 1,500 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) मौजूदा शेयरधारक Mango Crest Investment की ओर से लाया जाएगा। कंपनी मुख्य रूप से रिटेल होम लोन और अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में है।

Advanta Enterprises है वैश्विक स्तर पर एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक 3.61 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे। Advanta एडवांस्ड हाइब्रिड बीज और फसल कटाई के बाद के सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का कारोबार बीजों के डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन तक फैला हुआ है। इसकी मौजूदगी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में है।

केरल की रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers को भी SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है। V-Guard Group की इस कंपनी की योजना 250 करोड़ रुपये जुटाने की है। खास बात यह है कि इस IPO में कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं होगा। यानी जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी।

अहमदाबाद की Mehta Hitech Industries को भी IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है। कंपनी 62 लाख नए इक्विटी शेयर जारी कर पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च, वर्किंग कैपिटल और अन्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *