बाजार में यहां से आएगी भारी तेजी, जानिए किन-किन सेक्टरों में मिलेगा फायदा

मुंबई- शेयर बाजार अब यहां से बेस बना चुका है। ऐसे में आगे बाजार में भारी तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में टेक्नो फंडा नजरिए से अपने पसंदीदा शेयरों और सेक्टरों पर बात करते हुए JM फाइनेंशियल सर्विसेज के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि एक जो थीम उनको बहुत अच्छी लग रही है,वह है ऑटो एनसिलरी की ऐसी कंपनियां जो अपने आप को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के साइड पर ट्रांजिट कर रही हैं। ऐसी कंपनियों में बहुत ही अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

आशीष चतुरमोहता ने बताया कि यह कंपनी उनके पोर्टफोलियो में भी है। कंपनी के नतीजे बहुत ही अच्छे रहे हैं। इसकी ऑर्डर बुक काफी अच्छी है। कंपनी को एडीएस सेगमेंट (एयरोस्पेस,डिफेंस और सेमीकंडक्टर) से काफी अच्छे ऑर्डर मिले हैं। इस समय कंपनी के लिए यह सेगमेंट काफी स्ट्रांग ग्रोथ ड्राइवर बना हुआ है। कंपनी 250 करोड़ रुपए का नया कैपेक्स कर रही है। इससे आगे कंपनी को काफी फायदा होगा और इसकी मार्जिन प्रोफाइल काफी इंप्रूव होगी।

आशीष चतुरमोहता का कहना है कि इस तरह की जो कंपनियां माहौल के मुताबिक एरोस्पेस,डिफेंस और सेमीकंडक्टर सेगमेंट में एक्सपोजर बढ़ा रहीं हैं, उनमें आगे काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और इनकी री-रेटिंग होगी। ऑटो एनसिलरी में ही एसजेएस एंटरप्राइज (SJS Enterprises) जैसी कंपनी उनको अच्छी लग रही है।

आशीष चतुरमोहता ने बताया कि कैपिटल मार्केट्स शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। आगे एंजेल वन की री-रेटिंग होने की काफी मजबूत संभावना है। उन्होंने बताया कि कैपिटल गुड्स पर भी वे ओवरवेट हैं। कैपिटल गुड्स में ट्रांसफार्मर, एचवीडीसी और एरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियां अच्छी लग रही हैं।

चतुरमोहता ने कहा कि मार्केट अब कुछ बेस बना रहा है और आगे बढ़ने के लिए तैयार है। जब क्रूड ने 110 डॉलर का स्तर हिट किया था और रुपया अपने ऑलटाइम लो पर थो तो भी निफ्टी अपने आपको 23400-23500 की ट्रेजेक्टरी में बनाए हुआ था। यह 22500 के आसपास के अपने पुराने निचले स्तर के ऊपर बना रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि जब क्रूड बढ़ रहा था और रुपया ऑल टाइम लो पर जा रहा था तब भी बाजार ने काफी मजबूती दिखाई और वोलैटिलिटी इंडिकेटर में कोई शार्प अप मूव देखने को नजर नहीं आया। इससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बाजार का बेस बनना शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *