भेल का फायदा 1.56 गुना बढ़कर 1,290 करोड़, हर शेयर पर 1.40 रुपये का डिविडेंड
मुंबई- सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 504 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310 करोड़ रुपए हो गया। शेयरधारकों के लिए ₹1.40 के डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है। महारत्न कंपनी का सालभर का मुनाफा भी 200% बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष में रेवेन्यू 19% बढ़कर 33,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
BHEL का शेयर नतीजों के बाद 52 हफ्ते के उच्च स्तर 399 रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और 7% से ज्यादा चढ़कर ₹379 पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर में 65% की तेजी आई थी। वहीं 6 महीने में शेयर 41% चढ़ा है।

