हर शेयर पर 2200% का डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, यह है इसकी रिकॉर्ड डेट

मुंबई- एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को मार्च तिमाही में 2,994 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा हुआ है। यह पिछले साल की इसी तिमाही से 22 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने डिविडेंड की भी घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी की मुख्य ऑपरेशनल इनकम (उत्पाद बिक्री से आय) 8.1 प्रतिशत बढ़कर 16,172 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 14,955 करोड़ रुपये थी। प्रति शेयर आय भी बढ़कर 12.73 रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10.48 रुपये प्रति शेयर थी।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के निदेशक मंडल ने 30 अप्रैल को हुई अपनी तिमाही बैठक के बाद 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 22 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के रिकॉर्ड डेट 23 जून 2026 तय की है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 22 रुपये का अंतिम डिविडेंड प्रस्तावित किया गया है। इसका मतलब है कि जो भी एलिजिबल शेयरहोल्डर होंगे, उन्हें उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *