मारुति का शेयर जा सकता है 16,000 रुपये तक, चौथी तिमाही के बाद शेयरों में उछाल
मुंबई- देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी ने इस तिमाही में दो अंकों की राजस्व वृद्धि दर्ज की। हालांकि, मुनाफे पर अन्य आय में तेज गिरावट और अधिक कर भुगतान का असर पड़ा। कच्चे माल की ऊंची लागत ने भी मार्जिन पर दबाव बनाए रखा लेकिन कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी और लागत नियंत्रण के जरिए इसका कुछ असर कम करने की कोशिश की।
HSBC ने Maruti Suzuki Share को खरीदने की सलाह दी है। इसने कहा कि यह शेयर 15,000 रुपये तक जा सतका है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 12,891 रुपये पर बंद हुए। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने अब तक कच्चे माल की महंगाई को अच्छी तरह संभाला है। मारुति का 10 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान सकारात्मक है और यह मजबूत मांग का संकेत देता है। साथ ही, वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित मुनाफे के आधार पर करीब 20 गुना का वैल्यूएशन उचित नजर आता है। इसमें 8वें वेतन आयोग से संभावित बढ़त का भी सहारा मिल सकता है।
एमके ग्लोबल ने मारुति पर BUY की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोक्ररज ने स्टॉक पर 16,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर ले पिछले बंद भाव 12,891 रुपये से 25 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है,

