रसातल में रुपया, डॉलर के मुकाबले रेकॉर्ड लो पर हुआ बंद, इसलिए आई गिरावट

मुंबई-भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रेकॉर्ड लो पर बंद हुआ। रुपया 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 94.84 पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण रुपये में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी तेजी के साथ 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महीने के अंत में डॉलर की मांग में वृद्धि के साथ-साथ सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान ने निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.79 पर खुला। फिलीपींस की करेंसी पेसो और इंडोनेशिया का रुपया भी रेकॉर्ड लो पर पहुंच गया।

भारतीय रुपया रेकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में आई तेजी से करेंसी पर दबाव पड़ा। इसके अलावा, घरेलू लिक्विडिटी की स्थिति भी टाइट बनी रही क्योंकि आयातकों की डिमांड सप्लाई से ज्यादा थी और केंद्रीय बैंक ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *