IPO लाने की तैयारी में पारले-जी बनाने वाली कंपनी, यह है इसकी इश्यू की योजना

मुंबई- मुंबई की Parle Products ने संभावित IPO के लिए कम से कम पांच इनवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत शुरू कर दी है। जिन बैंकों से बात की गई है, उनमें Kotak Mahindra Bank, JM Financial और Axis Bank शामिल हैं। मई के मध्य तक औपचारिक बातचीत आगे बढ़ सकती है। अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।

Parle Products भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनियों में गिनी जाती है। इसकी शुरुआत 1929 में मुंबई में चौहान परिवार ने की थी। आज कंपनी तीसरी पीढ़ी- विजय, शरद और राज चौहान के नेतृत्व में चल रही है। इसका मालिकाना हक अभी पूरी तरह से प्रमोटर के ही पास है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय करीब 16,191 करोड़ रुपये रही थी।

यह IPO पूरी तरह सेकेंडरी हो सकता है। यानी कंपनी नया पैसा नहीं जुटाएगी, बल्कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। फिलहाल कोई फ्रेश इश्यू लाने की योजना नहीं दिख रही है। अगर IPO पूरी तरह सेकेंडरी होता है, तो इससे मिलने वाला पैसा सीधे चौहान परिवार को जाएगा, कंपनी को नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *