करियर ग्रोथ में Infosys नंबर-1, टॉप 5 में Accenture और Amazon शामिल

मुंबई- आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) भारत में करियर ग्रोथ के लिए सबसे बेहतर कंपनी बनकर उभरी है। इसके बाद एक्सेंचर (Accenture) और अमेजर (Amazon) का स्थान है। यह जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) की ओर से जारी ‘2026 Top Companies’ लिस्ट में सामने आई है।

इस सालाना लिस्ट का यह 10वां संस्करण है, जिसमें कुल 25 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है। इस बार की लिस्ट में टेक्नोलॉजी कंपनियों, ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म्स और वित्तीय संस्थानों का दबदबा रहा। JPMorgan Chase और SAP ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

2026 की इस लिस्ट में 10 नई कंपनियों ने भी जगह बनाई है। इनमें SAP, NVIDIA, HP, Microsoft, Sandisk, Marvell Technology और Thomson Reuters जैसी प्रमुख टेक कंपनियां शामिल हैं। जियोग्रॉफी के आधार पर देखें तो बेंगलुरु इन टॉप कंपनियों के लिए सबसे बड़ा टैलेंट हब बना हुआ है। इसके बाद हैदराबाद का स्थान है, जबकि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई भी बड़े भर्ती केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भर्ती के ट्रेंड में बदलाव देखा जा रहा है। अब कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश कर रही हैं, जिनमें तकनीकी कौशल के साथ-साथ कम्युनिकेशन और समस्या समाधान जैसी मानवीय क्षमताएं भी हों, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरी तरह से प्रतिस्थापित नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *