एक मई से महंगा हो सकता है गैस, सरकार बढ़ाने की बना रही योजना, रसोई में आग

मुंबई- दुनिया भर के एनर्जी मार्केट्स में हलचल मच गई है। भारतीय घरों में इसका असर गैस सिलेंडर के रूप में महसूस किया जा रहा है। जैसे-जैसे मई करीब आ रहा है, एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में और बदलाव होने के आसार हैं। यह उन उपायों की कड़ी में एक और कदम होगा जो संकट शुरू होने के बाद से अब तक लागू किए जा चुके हैं।

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तो सिर्फ एक महीने में तीन बार बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल 2026 के लिए मेट्रो शहरों में इसकी कीमत 196 रुपये से बढ़ाकर 218 रुपये कर दी गई थी। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उससे भी पहले 1 मार्च 2026 को 28 रुपये से 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

1 मई 2026 से एलपीजी की कीमतों में एक और बदलाव होने की पूरी आशंका है। खबरों के मुताबिक, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल नई डिलीवरी और बुकिंग के नियमों पर भी चर्चा कर रहे हैं। ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग लगभग 98% तक पहुंच गई है। वहीं, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड-बेस्‍ड डिलीवरी लगभग 94% तक पहुंच गई है। इसका मकसद सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *