टाटा की कंपनी का मुनाफा 34 प्रतिशत बढ़ा, निवेशकों को मिलेगा इतना डिविडेंड

मुंबई– टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital Ltd का फायदा सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹527 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹394 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2026 में टाटा कैपिटल का कंसोलिडेटेड AUM 20 प्रतिशत बढ़कर 2,77,275 करोड़ रुपये हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹1,502 करोड़ रहा। अगर मोटर फाइनेंस को अलग कर दें, तो AUM 28% बढ़कर ₹2,51,885 करोड़ और नेट प्रॉफिट 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ रहा।

मोटर फाइनेंस को छोड़कर Q4FY26 में नेट टोटल इनकम 31% बढ़कर ₹3,740 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹2,861 करोड़ थी। टाटा कैपिटल की क्रेडिट कॉस्ट Q4FY26 में घटकर 0.8% रह गई, जो Q3FY26 में 1% थी। शुद्ध फायदा 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ हो गया।

मोटर फाइनेंस सहित कंसोलिडेटेड AUM में रिटेल और SME सेगमेंट की हिस्सेदारी करीब 86% रही। अनसिक्योर्ड रिटेल 10.3% और मोटर फाइनेंस करीब 9% रहा। कंपनी फिलहाल मोटर फाइनेंस में ग्रोथ बढ़ाने से पहले मेट्रिक्स सुधारने पर ध्यान दे रही है। देशभर में कंपनी का नेटवर्क 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,477 ब्रांच तक पहुंच गया है।

उधारी की लागत 1.2% से घटकर 0.9% हो गई।  टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.57 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *