एलटीआईमाइंडट्री 53 रुपये का देगी डिविडेंड, मुनाफा 45 फीसदी बढ़कर 1,387 करोड़

मुंबई- आईटी कंपनी LTIMindtree Ltd का राजस्वतिमाही आधार पर 4.7% बढ़कर ₹11,291.7 करोड़ रहा। नेट प्रॉफिट ₹1,387 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर 44.6% बढ़ा है और अनुमान ₹1,375 करोड़ से थोड़ा ज्यादा रहा। हालांकि इसमें पिछली तिमाही के कमजोर बेस का भी असर शामिल है, इसलिए ग्रोथ ज्यादा दिख रही है।

LTIMindtree का कहना है कि उसी बड़ी डील्स मिल रही हैं और ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है। CEO और MD वेणु लाम्बू के मुताबिक, कंपनी तेजी से AI-फोकस्ड ऑर्गनाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। इसे BlueVerse प्लेटफॉर्म और बड़े पैमाने पर टैलेंट ट्रांसफॉर्मेशन सपोर्ट कर रहा है।

उन्होंने बताया कि Fit4Future प्रोग्राम के जरिए कंपनी ने ऑपरेशन में बेहतर दक्षता हासिल की है और बड़े डील्स जीतने पर फोकस बना हुआ है, ताकि ‘Business Creativity’ के जरिए अलग पहचान बनाई जा सके। पूरे वित्त वर्ष के लिए LTIMindtree का रेवेन्यू ₹42,307.6 करोड़ रहा। नेट प्रॉफिट ₹4,982.7 करोड़ दर्ज किया गया। यह पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है।

LTIMindtree के बोर्ड ने ₹53 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद दिया जाएगा। मैनेजमेंट पहले ही बता चुका है कि सैलरी बढ़ोतरी का असर मार्च और जून तिमाही में दिखेगा, जिससे हर तिमाही में करीब एक प्रतिशत का असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *