सरकारी बैंकों के शेयरों की जमकर पिटाई, यूनियन बैंक का शेयर 7 फीसदी टूट गया

मुंबई-बैंक निफ्टी में 23 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। विदेशी फंडों की लगातार बिकवाली का असर फाइनेंशियल स्टॉक्स पर पड़ा। दोपहर बाद बैंक निफ्टी इंडेक्स 1.42 फीसदी गिरकर 56,300 पर चल रहा था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक सहित कई सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट दिखी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 7.40 फीसदी गिरकर 179 रुपये पर चल रहा था। बैंक के नतीजों का असर उसके शेयरों पर दिखा। मार्च तिमाही में बैंक का प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 6 फीसदी बढ़ा। लेकिन, प्रोविजनिंग तिमाही दर तिमाही 227 फीसदी बढ़कर 1,055 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 2.34 फीसदी गिरकर 276 रुपये चल रहा था। Canara Bank का शेयर 3.06 फीसदी गिरकर 140 रुपये पर चल रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल से रुपये में कमजोरी बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 94 के पार निकल गया। यह बीते करीब तीन हफ्तों में रुपये का सबसे कमजोर लेवल है। रुपये में कमजोरी का असर बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *