टेक महिंद्रा का मुनाफा 16% बढ़कर 1,354 करोड़, 36 रुपए डिविडेंड देगी कंपनी
मुंबई- टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 16% बढ़कर ₹1,354 करोड़ हो गया। कंपनी ने 36 रुपए का डिविडेंड देना का भी ऐलान किया है। बीते एक साल में शेयर 6.27% चढ़ा है।
टेक महिंद्रा के ऑपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.64% की बढ़ोतरी हुई है। FY26 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹15,076 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY25 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹13,384 करोड़ रहा था।
चौथी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 9.70% बढ़कर 14,871 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,556 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर 3.32% बढ़ी है।

