1:1 बोनस शेयर व 140% डिविडेंड, स्मॉलकैप कंपनी का निवेशकों को डबल तोहफा
मुंबई- ब्रोकरेज सर्विसेज प्रोवाइडर आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने फाइनेंशियल प्रदर्शन के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर की भी घोषणा की है। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंसॉलिडे डेट नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत बढ़कर 103.45 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 302 करोड़ हो गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 386 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत अधिक है। कुल राजस्व भी सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 1,198 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद उसका प्रदर्शन स्थिर बना रहा।
कंपनी के बोर्ड ने 1:1 रेश्यो में इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 7 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। प्रति शेयर 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर पूरे साल के लिए कुल डिविडेंड 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर हो गया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
एक्टिव क्लाइंट परिवारों की संख्या 14 प्रतिशत बढ़कर 13,395 हो गई। कंपनी ने वर्ष के दौरान 1,663 नए क्लाइंट परिवार जोड़े। इसके साथ ही, कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर्स की संख्या भी 380 से बढ़कर 401 हो गई। कंपनी के डिजिटल वेल्थ सेगमेंट में एयूएम 22 प्रतिशत बढ़कर 2,218 करोड़ रुपये हो गया।

