इन छह शेयरों में आ सकती है 62 पर्सेंट की तेजी, जानिए कहां तक जाएगा भाव

मुंबई- दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कई सेक्टर्स के चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है और उन्हें खरीदने की सलाह दी है। इनमें 20% से लेकर 62% तक उछाल की संभावना है।

मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ती डिमांड और बेहतर मार्जिन इन स्टॉक्स को आगे सपोर्ट कर सकते हैं। नोमुरा ने Marico स्टॉक में करीब 20% तक उछाल आने की संभावना जताई है। इसको खरीदने की सलाह देते हुए कहा कि यह शेयर 900 रुपये तक जा सकता है। चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत रह सकती है। इसमें वॉल्यूम ग्रोथ और डिमांड रिकवरी का योगदान होगा। वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल और फूड सेगमेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखा है।

नोमुरा का अनुमान है कि Godrej Consumer Products स्टॉक में करीब 49% तक तेजी देखने को मिल सकती है। यह शेयर 1,525 रुपये तक जाएगा। इसे खरीदने की सलाह है। चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट के करीब रह सकती है, जिसमें भारत में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ का योगदान होगा।

नोमुरा के मुताबिक, Nykaa की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures में करीब 24% तक तेजी आने की उम्मीद है। इसे खरीदने की सलाह दी गई है। यह शेयर 305 रुपये तक जा सकता है। ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। चौथी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ हाई-20% के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें नए कस्टमर और बेहतर कन्वर्जन का योगदान होगा। फैशन सेगमेंट तेजी से उभर रहा है।

नोमुरा का मानना है कि Adani Ports स्टॉक में करीब 34.3% तक रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा यह शेयर 1,850 रुपये तक जा सकता है। इसे खरीदने की सलाह है। FY26 में कार्गो वॉल्यूम 11% बढ़ा है, जिसमें कंटेनर ट्रैफिक का बड़ा योगदान रहा। मिडिल ईस्ट तनाव का असर कुछ कार्गो पर पड़ा, लेकिन कंपनी के डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ने इसे बैलेंस किया। आने वाले सालों में EBITDA में 17% CAGR की ग्रोथ संभव है।

नोमुरा के मुताबिक, Dabur India स्टॉक में करीब 44% तक उछाल आ सकता है। यानी यह 600 रुपये तक जा सकता है। इसलिए इसे खरीदा जा सकता है। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ मध्यम रहने की उम्मीद है, जहां हेल्थकेयर और बेवरेज सेगमेंट दबाव में हैं। हालांकि, होम और पर्सनल केयर सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू मांग में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जो आगे ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।

सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics में करीब 62.2% तक उछाल आने की संभावना है। यह शेयर 5,954 रुपये तक जा सकता है और इसे खरीदने की सलाह है। FY26 में रेवेन्यू अनुमान से कम रही है, जिसका कारण सप्लाई चेन की दिक्कतें हैं, खासकर General Electric से इंजन सप्लाई में देरी। इसके बावजूद कंपनी का ऑर्डर बुक 2.54 लाख करोड़ रुपये का है, जो आने वाले कई सालों के लिए मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *