एलआईसी को 6,147 करोड़ रुपये का मिला इनकम टैक्स का नोटिस, यह है कारण
मुंबई-लाइफ इश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से वित्त वर्ष 2021–22 (FY22) के लिए लगभग 7100 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है, जिसमें 6146.71 करोड़ रुपये इनकम टैक्स और 953.26 रुपये करोड़ ब्याज शामिल है।
एक्सचेंज को दी जानकारी में एलआईसी ने कहा, यह नोटिस 25 मार्च को जारी किया गया। LIC ने इस ऑर्डर से असहमति जताई है और कहा है कि वह इसे अपील में चुनौती देगी। कंपनी का यह भी कहना है कि इस टैक्स डिमांड का उसके ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा, जिससे पॉलिसीहोल्डर्स के लिए फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
LIC ने अपने फाइलिंग में बताया कि यह ऑर्डर अपील करने के योग्य है और वह इसे कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील) के समक्ष चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी के अनुसार यह टैक्स डिमांड असेसमेंट के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई कई डिसअलाउंस और एडिशन के कारण उत्पन्न हुई है। इनमें इंटरिम बोनस को आय में जोड़ना, Jeevan Suraksha Fund के नुकसान को आय के रूप में शामिल करना और नेगेटिव रिजर्व को आय मानना शामिल है।
पिछली तिमाही में उसकी नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 17.76 फीसदी बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 फाइनेंशियल ईयर (Q3FY25) की दिसंबर तिमाही में यह 1.07 लाख करोड़ रुपये थी।

