एचडीएफसी बैंक की एटी1 बॉन्ड मामले में 24 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई, दुबई लगाएगा भारी जुर्माना
मुंबई- एचडीएफसी बैंक में एटी1 बॉन्ड मिससेलिंग का मामला और गहरा होता जा रहा है। खबर है कि बैंक ने इस मामले में दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे केवल तीन लोगों पर ही कार्रवाई की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक, एटी1 बॉन्ड मामले में एचडीएफसी बैंक पूरी और सही जानकारी नहीं दे रहा है। बैंक ने इस मिससेलिंग की रिपोर्ट डीएफएसए, सीबीयूएई और बहरीन नियामक को नियामक उल्लंघन के रूप में लगभग दो साल पहले दी थी और जो तब से उनकी निगरानी में है, बैंक की बोर्ड कमेटी ने 18 मार्च को दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, न कि केवल तीन के खिलाफ जैसा कि बैंक ने प्रचारित किया था।
इस कार्रवाई में एचडीएफसी बैंक दुबई के प्रतिनिधि सीईओ राजीव वारियर की बर्खास्तगी और ग्रुप हेड आशीष पार्थसारथी, जो संपत के बॉस हैं, के खिलाफ वित्तीय दंड के रूप में अनुकरणीय जुर्माना भी शामिल है।
इन वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा 10 वर्षों से अधिक समय तक जानबूझकर किए गए गंभीर नियामक उल्लंघन के लिए जिसके परिणामस्वरूप पहले नियामक प्रतिबंध लगाया गया और फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई, जिसके बाद दुबई नियामक द्वारा जल्द ही भारी जुर्माना लगाए जाने की उम्मीद है।
एचडीएफसी बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन बॉन्ड की मिससेलिंग में अपनी कॉर्पोरेट संचार टीम द्वारा प्रबंधित सभी मीडिया साक्षात्कारों में “दस्तावेजीकरण और नियामक व्याख्या में तकनीकी खामी” के रूप में पेश किया, जबकि यह मामला ऐसा नहीं है। कहा तो यह जाता है कि जगदीशन ने अपने पुराने साथियों संपत और आशीष की अपील के दौरान उनकी मदद करने के लिए इस तरह के सार्वजनिक बयान देकर इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक मामलों को कमजोर करने की एक साजिश कर रहे हैं।
इन कार्रवाइयों को मंजूरी देने के तुरंत बाद पार्टटाइम चेयरमैन अतनु ने इस्तीफा दे दिया। क्या अतनु ने अपने इस्तीफे पत्र में इसी ओर इशारा किया था? क्या बोर्ड द्वारा अपने कठपुतली बाहरी कानूनी फर्मों के माध्यम से और जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले कानूनी प्रमुख झा की देखरेख में शुरू की गई कानूनी समीक्षा एक लीपापोती का प्रयास है? अब बोर्ड, लेखापरीक्षा समिति, अंतरिम अध्यक्ष केकी मिस्त्री, एमडी रंगनाथ और लिली वडेरा पर निवेशकों और ग्राहकों का विश्वास बहाल करने के लिए जवाब देने और सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी है।

