केरलम में कांग्रेस, बंगाल में ममता दीदी, तमिल में डीएमके और असम में एनडीए

मुंबई- चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में चौंकाने वाला फैसला आ सकता है। केरलम में कांग्रेस , तमिलनाडु में डीएमके, असम में एनडीए और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी हो रही है। भाजपा के लिए खुशी की बात है कि असम में वह वापसी कर रही है।

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज कर दी है। आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है, जबकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) सत्ता से बाहर हो सकता है।

केरलम की 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत होती है। News18 के Mega Exit Poll के मुताबिक, UDF को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन LDF को 58 से 68 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को केवल 0 से 4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भले ही गठबंधन के तौर पर UDF बढ़त बनाए हुए है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में व्यक्तिगत पसंद के मामले में पिनाराई विजयन अभी भी 31.8% वोटों के साथ सबसे आगे हैं। कांग्रेस के वी.डी. सतीशन 27.9% लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि 2016 से चली आ रही वामपंथ सरकार को इस बार तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, UDF और LDF के वोट शेयर में केवल 3% का अंतर है, जो कि त्रुटि की गुंजाइश (Margin of Error) के बराबर है, इसलिए अंतिम परिणाम काफी रोमांचक हो सकते हैं।

2021 के केरलम विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF), जिसकी अगुवाई CPIM कर रही थी, ने शानदार जीत हासिल की। 140 सीटों वाली विधानसभा में LDF को 99 सीटें मिलीं, जिनमें से 62 सीटें अकेले CPI(M) के खाते में गईं, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *