इन शेयरों में हो सकती है 39 पर्सेंट तक की कमाई, यह हैं इनमें तेजी के प्रमुख कारण
मुंबई- देश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे पावर सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने कहा, सभी पावर कंपनियां समान रूप से लाभ में नहीं हैं। जिन कंपनियों के पास अतिरिक्त क्षमता है और जो पीक आवर्स में ऊंचे दाम पर बिजली बेच सकती हैं, वे सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं।
जेएम फाइनेंशयिल ने अदाणी पावर (Adani Power) को इस सेक्टर में अपना टॉप पिक्स बताया है। इसके बाद टाटा पावर (Tata Power) को खरीदने की रेटिंग के साथ 429 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें मौजूदा स्तर से करीब 6% की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज ने NTPC के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग के साथ 420 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से लगभग 10% की तेजी का अनुमान है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को भी खरीदने की रेटिंग दी गई है, जिसका टारगेट ₹1,204 है और इसमें करीब 39% तक की संभावित तेजी का अनुमान है। JSW एनर्जी को ब्रोकरेज ने 614 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘Buy’ रेटिंग दी गई है, जो इसमें करीब 20% अपसाइड की संभावना दिखाता है। वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयर को ‘Reduce’ की रेटिंग दी है और इसके लिए 420 रुपये का टारगेट रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 10% की गिरावट का संकेत देता है।
रिपोर्ट के अनुसार, बिजली की मांग में सबसे बड़ा उछाल गैर-सोलर घंटों में देखने को मिल रहा है। 10 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे (सोलर आवर्स) बिजली की मांग 238 गीगावॉट रही, जो सालाना आधार परस्थिर रही। वहीं शाम 7 बजे (नॉन-सोलर आवर्स) मांग 224.6 गीगावॉट रही, जो 7% का इजाफा दिखाता है। यह संकेत देता है कि शाम के समय बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और सप्लाई पर दबाव बन रहा है।

