6 साल में गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड में एक लाख का निवेश बन गया 4 लाख रुपये से ज्यादा

मुंबई- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2019-20 की सीरीज-IV के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के समय से पहले भुनाने की कीमत जारी कर दिया है। इस SGB सीरीज को समय से पहले भुनाने का विकल्प चुनने वाले निवेशकों को 17 मार्च 2026 के लिए घोषित भाव के आधार पर लगभग 312 फीसदी का रिटर्न मिला है।

किसी भी एसजीबी सीरीज को जारी करने की तारीख से पांचवें वर्ष के बाद ही उस तारीख को भुनाया जा सकेगा, जब ब्याज का भुगतान किया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज-IV का 17 मार्च, 2026 को समय से पहले भुनाने की कीमत 15,814 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। यह पिछले तीन कारोबारी दिनों यानी 12 मार्च, 13 मार्च और 16 मार्च, 2026 के सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित है।

SGB 2019-20 सीरीज-IV को 17 सितंबर, 2019 को 3,890 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन निवेशकों के लिए यह 3,840 रुपये प्रति ग्राम के डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध था। ऑनलाइन खरीदे गए बॉन्ड पर समय से पहले भुनाने की तारीख पर लगभग 312 फीसदी का रिटर्न मिला है।

इस SGB सीरीज की शुरुआती कीमत : ₹15,814 − ₹3,840 = ₹11,974 (ब्याज को शामिल किए बिना)। प्रतिशत के रूप में यह होगा: 11,974 ÷ 3,840 × 100 = 311.8%। लगभग 312% रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी निवेशक ने 2019 में इस SGB सीरीज में ₹1 लाख निवेश किया होता, तो उसका निवेश करीब तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹4 लाख से ज्यादा हो गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *