मारुति सुजुकी को 5,786 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस, यह है इसका कारण
मुंबई- भारत में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India Limited) को इनकम टैक्स अथॉरिटी से 5,786 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर (Draft Assessment Order) मिला है।
शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक मारुति सुजुकी ने इस ऑर्डर के खिलाफ डिस्प्युट रिजोल्यूशन पैनल के समक्ष अपना ऑब्जेक्शन दायर करेगी। कंपी का कहना है कि इस इनकम टैक्स नोटिस का कंपनी की फाइनेंशियल, ऑपरेशनल या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मारुति सुजुकी के शेयरों की बात करें तो बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर कारोबार के दौरान नीचे में 12681.20 रुपये तक गिरे। कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एक ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसमें लौटाई गई आय या रिटर्न्ड इनकम (कंपनी द्वारा अपने आयकर रिटर्न में प्रकट आय) के संबंध में 5786 करोड़ रुपये की राशि के कुछ परिवर्धन/अस्वीकृति प्रस्तावित किए गए हैं।
कंपनी द्वारा घोषित तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों के अनुसार, मारुति ने 1036 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया, जिसे कुल कर व्यय के रूप में वर्गीकृत किया गया था। उस दौरान कंपनी ने 66,776 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 3794 करोड़ रुपये रहा था।
2025-26 के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी ने 1,435,945 यूनिट कार बेची, जो 3.9% वार्षिक वृद्धि है। इनमें 76,044 मिनी कार के मॉडल, 597,189 कॉम्पैक्ट कार के मॉडल, 1,980 मध्यम आकार के व्हीकल और 541,266 यूटिलिटी वाहन (UVs) शामिल थे।

