इस कंपनी का एक शेयर अब 10 शेयरों में बंटेगा, आपको ऐसा होगा इसका फायदा
मुंबई- स्मॉल कैप कंपनी मैनब्रो इंडस्ट्रीज का शेयर स्प्लिट हो रहा है। शेयर की फेस वैल्यू अभी 10 रुपये है। स्प्लिट के तहत यह 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 25 मार्च है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे।
शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 818.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 475 करोड़ रुपये है। 5 साल में कीमत 5900 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। शेयर एक सप्ताह में 8 प्रतिशत मजबूत हुआ है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 852.45 रुपये और एडजस्टेड लो 363.85 रुपये है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मैनब्रो इंडस्ट्रीज का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 45.63 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1.15 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1.96 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 61 लाख रुपये रहा।
मैनब्रो इंडस्ट्रीज शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 818.90 रुपये है। शेयर 3 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। मैनब्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम बदल रहा है। नया नाम KD ग्रीन इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। मैनब्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम बदल रहा है। नया नाम KD Green Industries Limited है। कंपनी के बोर्ड ने प्रपोजल को फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी। इसके बाद कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने भी प्रपोजल को 9 मार्च को हुई असाधारण आम बैठक में मंजूरी दे दी।

