शीर्ष-10 कंपनियों की पूंजी 4.48 लाख करोड़ घटी, एसबीआई को 89,000 करोड़ का घाटा

मुंबई- मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 4.48 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान SBI की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। SBI का मार्केट कैप 89,306 करोड़ रुपए घटकर ₹9.66 लाख करोड़ पर आ गया।

HDFC बैंक का मार्केट कैप 61,715 करोड़ रुपए घटकर ₹12.57 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹59,082 करोड़ घटकर ₹5.32 लाख करोड़ पर आ गई। TCS, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, LIC, इंफोसिस और HUL का मर्केट कैप भी घटा है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स 4,354.98 (5.51%) और निफ्टी 1,299.35 (5.31) अंक गिरा था। वहीं शुक्रवार 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *