शेयर बाजार की शीर्ष सात कंपनियों की पूंजी 2.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
मुंबई- शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष-7 कंपनियों की पूंजी पिछले सप्ताह 2.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,289.46 अंक या 1.62 प्रतिशत उछलकर बंद हुआ था। शीर्ष-10 में से बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की पूंजी में गिरावट आई।
आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1.65 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 19.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। एयरटेल का मूल्यांकन 20,755 करोड़ बढ़कर 10.56 लाख करोड़, आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 19,381 करोड़ बढ़कर 10.20 लाख करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक की पूंजी 11,515 करोड़ बढ़कर 14.73 लाख करोड़ और इन्फोसिस सी 10,902 करोड़ बढ़कर 6.26 लाख करोड़ रही।

