मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट, इन शेयरों में खरीदी पर मिल सकता है भारी रिटर्न

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने बेहतर ग्रोथ को देखते हुए डिफेंस स्टॉक जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Ttechnologies) को खरीदने की सलाह दी है। डिफेन्स सेक्टर का यह शेयर पिछले एक साल में 180% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने जेन टेक्नोलॉजीज पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 2400 रुपये प्रति शेयर दिया है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 0.88% चढ़कर 2082.20 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह, स्टॉक अगले 1 साल में करीब 16 फीसदी का शानदार रिटर्न दे सकता है।

पिछले एक साल की बात करें तो इस डिफेंस सेक्टर स्टॉक ने 181.93 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। जबकि पिछले छह महीने में यह 100% से ज्यादा चढ़ा है। स्टॉक 687 रुपये से चढ़कर 2120 रुपये तक पहुंच गई थी।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जेन टेक्नोलॉजीज का आने वाले महीनों में कंपनी का प्रमुख क्षेत्रों में ऑर्डर बढ़ना शुरू हो जाएगा। कंपनी सिम्युलेटर या एंटी-ड्रोन खरीद के लिए एक अकार्बनिक अधिग्रहण की योजना को अंतिम रूप देने के भी करीब है और भविष्य में अमेरिका को प्रमुख बाजारों में से एक के रूप में देख रही है। ब्रोकरेज ने हाल में कंपनी मैनेजमेंट से बातचीत की थी।

ब्रोकरेज ने कहा कि अपने अनुमान को बनाए रखते हुए और दिसंबर 2026 तक कंपनी की इनकम को देखते हुए और 40 गुना दो-वर्षीय आय के आधार पर 2,400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदी रेटिंग बरकार रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *