सुष्मिता सेन की हार्ट अटैक के बाद एंजियोप्लास्टी, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
मुंबई- सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया। इसके बाद एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। अब वे ठीक हैं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा। मुझे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई है। स्टेंट लगाया गया है।
मेरे डॉक्टर ने कहा है कि मेरा हार्ट बहुत मजबूत है। उन तमाम लोगों का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने समय पर मदद की और जरूरी कदम उठाए। यह पोस्ट मेरे फैंस के लिए है। मैं उन्हें खुशखबरी देना चाहती हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, फिर से नया जीवन जीने के लिए तैयार हूं।’
सुष्मिता सेन 47 साल की हैं। वे हमेशा फिट रहती हैं। वे बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर फिटनेस के वीडियोज भी शेयर करती हैं। सुष्मिता के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें दुआएं दे रहे हैं। सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वो अक्सर फिटनेस से जुड़ी टिप्स अपने फैंस को भी देती रहती हैं।
1994 में जब सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उनके सामने फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई। बड़े-बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुष्मिता को अपनी फिल्म से डेब्यू कराना चाहते थे। तब सुष्मिता ने उस समय के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक महेश भट्ट की फिल्म साइन की। फिल्म का नाम था दस्तक। यह एक ब्यूटी क्वीन के सिरफिरे आशिक की कहानी थी। यहीं से सुष्मिता का फिल्मी सफरनामा शुरू हुआ।
1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। खिताब जीतते ही उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। महेश भट्ट ने उन्हें सबसे पहला ब्रेक दिया था।
1994 में मॉडलिंग के साथ सुष्मिता ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया। इस कॉन्टेस्ट में ऐश्वर्या राय भी थीं, लेकिन मिस इंडिया का खिताब जीता सुष्मिता ने। ऐश्वर्या तब कुछ पॉइंट्स से हार गई थीं, लेकिन इसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जब सुष्मिता मिस यूनिवर्स बनी थीं।

