कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत उछला, 6 महीने में तीन गुना बढ़ा

मुंबई- कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयरों में निवेशक मालामाल हो गए हैं। बुधवार को इसका भाव 6 फीसदी से ऊपर उछल गया। इसकी वजह वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम 93 फीसदी बढ़कर 391 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 22 सितंबर को नतीजों का ऐलान किया, जिसका असर 23 सितंबर को शेयर पर पड़ा।

Cupid के शेयर 23 सितंबर को मजबूत खुले। लेकिन, कुछ देर बाद गिरावट दिखी। फिर शेयरों को जैसे पंख लग गए। कंपनी का जून तिमाही में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15 करोड़ था। कंपनी ने अपने एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो की कीमतें कम से कम 10 फीसदी बढ़ाई है।

यह कंपनी पुरुषों के लिए कंडोम, महिलाओं के लिए कंडोम, ल्यूब्रिकेंट्स और डायग्नॉस्टिक किट्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है। यह महाराष्ट्र की कंपनी है। यह 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है।

कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। बीते छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा किया है। इस साल 23 मार्च को इस शेयर का प्राइस 80 रुपये था। अभी प्राइस 275 रुपये है। आपने इस शेयर में इस साल मार्च में 1 लाख रुपये लगाया होता तो आपका पैसा बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *