रॉयल स्टैग बनाने वाली पेरनोड रिकार्ड लाएगी आईपीओ, 4 बैंकर की नियुक्ति

मुंबई- दुनिया की नामी शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड SA अपनी भारतीय यूनिट का IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने इसके लिए 4 इनवेस्टमेंट बैंकों कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन और BofA सिक्योरिटीज को सलाहकार के तौर पर शामिल किया है। जरूरत पड़ने पर बाद में और बैंक भी जोड़े जा सकते हैं।

कंपनी शिवस रीगल व्हिस्की, जेमसन आयरिश व्हिस्की और एब्सोल्यूट वोदका जैसे मशहूर ब्रांड्स की मालिक है। भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में रॉयल ​​स्टैग, Longitude 77, ब्लेंडर्स प्राइड, 100 पाइपर्स भी शामिल हैं। रॉयल स्टैग साल 2025 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की रही।

कंपनी 2027 में 1 अरब डॉलर डॉलर से ज्यादा रकम जुटाने पर विचार कर सकती है। अगस्त में अपने भारतीय कारोबार के लिए IPO की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पेरनोड रिकार्ड SA के CEO एलेक्जेंडर रिकार्ड ने पुष्टि की थी कि बोर्ड इस अवसर पर चर्चा जारी रखे हुए है।

रिकार्ड ने कहा था, “यह शेयरहोल्डर वैल्यू क्रिएशन के नजरिए से एक रणनीतिक मौके का सवाल है, और कंपनी इन स्थितियों में रणनीतिक वजहों और फायदे-नुकसान पर विचार कर रही है। इसका जवाब सीधे ‘हां’ या ‘नहीं’ में नहीं दिया जा सकता। यह विश्लेषण और चर्चा की एक स्पष्ट प्रक्रिया है। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि चर्चा अभी भी चल रही है।

एक और ग्लोबल शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग ने हाल ही में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। खबरों के मुताबिक, कंपनी 4 अरब डॉलर तक की वैल्यूएशन पर लगभग 70 लाख डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *