घर बैठे उमंग एप से बना सकेंगे यूएएन, आधार फेस अथेंटिकेशन से होगा काम
मुंबई- एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO ने उमंग एप को और बेहतर बनाया है। पीएफ खाताधारक आधार-आधारित फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल से ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं।
ऑर्गेनाइजेशन की इस पहल का मकसद EPFO सर्विसेज तक पहुंच को आसान बनाना और फिजिकल या मैनुअल वेरिफिकेशन पर निर्भरता को खत्म करना है। UAN एक्टिवेट होने के बाद मेंबर्स EPF बैलेंस चेक करने, पासबुक डाउनलोड करने, क्लेम स्टेटस ट्रैक करने और KYC डिटेल्स अपडेट करने जैसी तमाम सुविधाओं का फायदा घर बैठे उठा सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद है जो पहली बार EPF सिस्टम से जुड़ रहे हैं। नया UAN बनाने के लिए कर्मचारी के पास एक वैलिड आधार नंबर, आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और ‘Aadhaar Face RD’ एप्लीकेशन होना जरूरी है।

