लीप इंडिया की लिस्टंग से निवेशक निराश, 12 प्रतिशत की भारी गिरावट आई

मुंबई- सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एसेट पूलिंग कंपनी लीप इंडिया की 14 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही। सुबह BSE पर शेयर 4.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 166 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 159 प्रति इक्विटी शेयर था। कंपनी का पब्लिक इश्यू 2,480 करोड़ रुपये का था। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 12.59 प्रतिशत गिरावट के साथ 145.10 रुपये पर बंद हुआ।

IPO में 480 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 2,000 करोड़ रुपये के 12.58 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। OFS के तहत प्रमोटर एंटिटीज Vertical Holdings II और KIA EBT Scheme 3 ने क्रमशः 1,998.62 करोड़ रुपये और 1.37 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा।

लीप इंडिया ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेजेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे उद्योगों के लिए इक्विपमेंट पूलिंग, वापसी योग्य पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और मरम्मत व रखरखाव जैसी सर्विसेज देती है। कंपनी के प्रमोटर ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR और सुनु मैथ्यू हैं। KKR के पास Vertical Holdings II के जरिए 73.78 प्रतिशत और सुनु मैथ्यू के पास 21.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

LEAP India का IPO 8.82 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 17.73 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 13.31 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 11.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

लीप इंडिया पर जून 2026 तक कुल बकाया कर्ज ₹1,023.2 करोड़ था। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर ₹62.3 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹37.6 करोड़ था। रेवेन्यू 56.4 प्रतिशत बढ़कर ₹729.5 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹466.5 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *