Texmaco Rail का मुनाफा 67% बढ़ा, डिफेंस कारोबार में भी उतरने की तैयारी

मुंबई- रेलवे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Texmaco Rail & Engineering का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 17% घटकर ₹757 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹911 करोड़ था।

टेक्समैको रेल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप्त मुखर्जी ने कहा, Texmaco Rail अगले 3 से 5 साल में अपना कारोबार दोगुना करना चाहती है। कंपनी अब सिर्फ रेलवे बिजनेस पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसके लिए वह डिफेंस, मोबिलिटी सिस्टम्स और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग जैसे नए कारोबारों पर तेजी से फोकस कर रही है। हालांकि, दशक के आखिर तक भी कंपनी की कुल ग्रोथ में रेलवे बिजनेस की हिस्सेदारी करीब 50% रहने की उम्मीद है।

Texmaco Rail ने डिफेंस कारोबार में शुरुआती तौर पर करीब ₹200 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का फोकस कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स के बजाय हाई-टेक और स्पेशलाइज्ड डिफेंस प्रोडक्ट्स पर रहेगा। इससे कंपनी आत्मनिर्भर भारत अभियान का फायदा उठाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *