ह्यूंडई मोटर का फायदा 35 प्रतिशत गिरा, राजस्व में भी रही गिरावट, यह है कारण

मुंबई- ह्यूंडई मोटर इंडिया का फायदा जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 35 फीसदी गिरकर 889 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1369 करोड़ रुपये था। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 0.5 फीसदी घटकर 16,334 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 16,413 करोड़ रुपये था।

Hyundai Motor India का EBITDA जून तिमाही में 31 फीसदी गिरकर 1,511.7 करोड़ रुपये रहा। एबिड्टा मार्जिन 9.3 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में 13.3 फीसदी था। कंपनी ने कहा है कि प्रोडक्शन में थोड़े समय के लिए बाधा आई। इससे जून तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ साल दर साल आधार पर 5.4 फीसदी रह गई।

पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर जून तिमाही में कंपनी के एक्सपोर्ट पर पड़ा। कंपनी के एमडी एवं सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि जून तिमाही चुनौतीपूर्ण रही। इस दौरान कई मुश्किलें आई, जिनका असर कंपनी के वॉल्यूम और प्रॉफिट पर पड़ा। उन्होंने कहा, “प्रोडक्शन 100 फीसदी सामान्य हो जाने और स्ट्रॉन्ग डिमांड से दूसरी तिमाही में घरेलू और एक्सपोर्ज बिजनेस में रिकवरी दिख सकती है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी FY27 के वॉल्यूम ग्रोथ के 8-10 फीसदी गाइडेंस को लेकर प्रतिबद्ध है। SIAM के डेटा के मुताबिक, ह्यूंडई की घरेलू होलसेल सेल्स साल दर साल आधार पर 5.38 फीसदी बढ़कर 1,39,374 यूनिट्स रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,32,259 यूनिट्स थी। हालांकि, एक्सपोर्ट्स 19.59 फीसदी गिरकर 38,708 यूनिट्स रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 48,140 यूनिट्स था।

कंपनी के प्रदर्शन पर उसके एक एक सप्लायर के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में आग लगने का असर पड़ा। इससे जून में करीब 13,900 व्हीकल्स का कम उत्पादन हुआ। 22 जून से प्रोडक्शन फिर से सामान्य हो गया। कंपनी को उम्मीद है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रोडक्शन में आई कमी की भरपाई हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *