कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में मिल सकता है 23 प्रतिशत तक फायदा, यह है भाव

मुंबई- कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, फिर भी इसके शेयरों में दबाव दिखा है। हालांकि, बाजार की इस प्रतिक्रिया के बावजूद ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस बैंक को लेकर भरोसे में दिखे। उनका कहना है कि मजबूत मुनाफा, खर्च पर नियंत्रण, बेहतर एसेट क्वालिटी और खुदरा कर्ज में सुधार की वजह से बैंक आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

कई ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इसमें मौजूदा भाव से 23 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है।  ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) उम्मीद के मुताबिक स्थिर रही। दूसरी आय (Other Income) मजबूत रही और प्रावधान कम रहने से मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि, जमा वृद्धि और CASA अनुपात में कुछ कमजोरी देखने को मिली।

एक्सिस डायरेक्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 470 रुपये तक जा सकता है। यह मौजूदा भाव से करीब 23 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने लगातार मजबूत नेट इंटरेस्ट मार्जिन बनाए रखा है। जमा की क्वालिटी में सुधार हो रहा है और CASA बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है। बैंक की एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इसका लक्ष्य 453 रुपये रखा है। यह मौजूदा भाव से करीब 18 फीसदी की संभावित बढ़त का संकेत देता है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा, क्योंकि खर्च उम्मीद से कम रहे। क्रेडिट कार्ड, माइक्रोफाइनेंस और पर्सनल लोन जैसे असुरक्षित कर्ज वाले कारोबार में फिर से अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के नए MD और CEO की नियुक्ति तक शेयर सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

एमके ने बैंक पर ADD रेटिंग बरकरार रखते हुए 430 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 12 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज के अनुसार बैंक की कमाई अनुमान से करीब 8 फीसदी बेहतर रही। दूसरी आय मजबूत रही और प्रावधान कम रहे। हालांकि, CASA जमा की रफ्तार धीमी रही, जिससे जमा वृद्धि पर असर पड़ा।

नुवामा ने शेयर को HOLD से अपग्रेड कर BUY कर दिया है और टारगेट 450 रुपये से बढ़ाकर 460 रुपये कर दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 20 फीसदी की संभावित बढ़त का संकेत देता है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक का मुनाफा अनुमान से करीब 12 फीसदी ज्यादा रहा। दूसरी आय मजबूत रही और प्रावधान भी कम रहे।

मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 470 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 23 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक का मुनाफा उसके अनुमान से करीब 5 फीसदी ज्यादा रहा। कॉरपोरेट, SME और बिजनेस बैंकिंग में मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली। एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *