इस शेयर ने एक लाख के निवेश को बनाया 1.42 लाख, फिर खरीदने की सलाह

मुंबई- विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी को पावर सेक्टर में बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। इसकी वजह पावर की बढ़ती डिमांड है। पावर सेक्टर में कई ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो बिजली नहीं बनाती है लेकिन ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन, पावर स्टोरेज जैसे अलॉयड बिजनेस से जुड़ी हैं।

Macquarie ने इस पॉजिटिव आउटलुक के बीच सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसका मानना है कि यह शेयर 1,090 रुपये तक जा सकता है। अभी यह 900 रुपये के आस पास है। इसका मतलब है कि सीजी पावर का शेयर यहां से 20 फीसदी चढ़ सकता है। 2026 में इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान यह करीब 42 फीसदी उछला है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सीजी पावर कई इंजन वाली ग्रोथ स्टोरी की तरह है। इसका बिजनेस ग्रिड कैपेक्स, इंडस्ट्रियल्स, रेलवे और सेमीकंडक्टर्स से जुड़ा है। उधर, एक्सपोर्ट की अच्छी ग्रोथ इसे और अट्रैक्टिव बना देती है। सीजी पावर को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 17 ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

सीजी पावर ने उत्पादन क्षमता के विस्तार पर फोकस बढ़ाया है। हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक स्थित कंपनी का नया एस3 यूनिट II ईएचवी स्विचगियर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चालू हो गया है। इससे कंपनी की ईएचवी सर्किट ब्रेकर प्रोडक्शन कपैसिटी 80 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इससे कंपनी घरेलू बाजार की डिमांड पूरी करने के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ा सकेगी। सीजी पावर पहले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *