सीएमआर ग्रीन में गोल्डमैन सैश ने खरीदे 19.41 लाख शेयर, अब यहां पहुंचा भाव
मुंबई- एक दिन पहले लिस्ट हुई CMR ग्रीन टेक पर गोल्डमैन सैश ने जबरदस्त दांव लगाया है। लिस्टिंग डे पर ही गोल्डमैन सैक्स फंड- गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने कंपनी के 19.41 लाख शेयर 256.64 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद लिए। इनकी कुल कीमत 49.82 करोड़ रुपये है। ये शेयर CMR ग्रीन टेक्नोलोजिज की 0.88 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। गोल्डमैन सैक्स द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड ने बुधवार को बल्क डील के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
CMR Green Technologies का 630.88 करोड़ रुपये का IPO 5 जून को 127.07 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 10 जून को BSE पर 43 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ 275.40 रुपये पर हुई। लेकिन बाद में शेयर फिसला और 10 प्रतिशत गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा।
CMR ग्रीन टेक्नोलोजिज लिमिटेड नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लर है और सेकेंडरी एल्युमीनियम मार्केट में काम करती है। यह एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग अलॉयज में माहिर है। कंपनी रीसाइकिल किए गए एल्युमीनियम अलॉयज (इंगट और लिक्विड फॉर्म में), जिंक अलॉयज इंगट बनाती है। साथ ही भट्टी में इस्तेमाल के लिए स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास, जिंक, लेड और मैग्नीशियम जैसे स्क्रैप भी बनाती है। कंपनी एल्युमीनियम बिलेट्स भी बनाती है, जिनकी सप्लाई ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव दोनों सेक्टर में की जाती है।

