इस फाइनेंस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.32 लाख रुपये

मुंबई- हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी PNB Housing Finance के शेयर को मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज हाउस ने खरीदने की सलाह दी है। मौजूदा भाव 968 रुपये से यह शेयर 1,275 रुपये तक जा सकता है। यानी इस पर 32 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि PNB Housing Finance अब अपने कारोबार को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। कंपनी का फोकस अब अफोर्डेबल और उभरते हाउसिंग सेगमेंट पर बढ़ रहा है। यही वे क्षेत्र हैं जहां लोन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है और कमाई की संभावना भी ज्यादा है।

फिलहाल कंपनी के रिटेल लोन पोर्टफोलियो में इन सेगमेंट्स की हिस्सेदारी करीब 40% है। मैनेजमेंट इसे FY27 के अंत तक 45% और अगले दो साल में करीब 50% तक ले जाना चाहता है।

PNB Housing अब टियर-2, टियर-3 और उभरते बाजारों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए वह अपनी मौजूदा शाखाओं का बेहतर इस्तेमाल कर रही है और अफोर्डेबल हाउसिंग बिजनेस का दायरा बढ़ा रही है। कंपनी माइक्रो हाउसिंग सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी कर रही है। इस तरह के लोन पर आम होम लोन के मुकाबले ज्यादा यील्ड मिलती है।

मोतीलाल ओसवला रिपोर्ट में कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से बॉन्ड यील्ड और फंड जुटाने की लागत बढ़ रही है। अगर उधारी की लागत और बढ़ती है, तो कंपनी के मार्जिन पर दबाव आ सकता है। इसके अलावा अफोर्डेबल और उभरते हाउसिंग सेगमेंट में तेजी से विस्तार के दौरान एसेट क्वालिटी को संभालकर रखना भी कंपनी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *