Thangamayil Jewellery के शेयर ने एक साल में एक लाख को बनाया 1.90 लाख

मुंबई- थंगमायिल ज्वेलरी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स 4 जून को जबरदस्त मुनाफे में रहे। शेयर ने दिन में 18 प्रतिशत तक की बंपर तेजी के साथ 52 हफ्ते के शीर्ष स्तर पर 5,648 रुपये पर पहुंच गया।

दरअसल कंपनी 7 जून को तमिलनाडु के चेन्नई में 2 नई ब्रांच खोलने जा रही है। इनमें से एक नीलंकराई में और दूसरी पल्लवरम में खोली जाएगी।

थंगमायिल ज्वेलरी का मार्केट कैप 17100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर एक सप्ताह में 40 प्रतिशत और 6 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में कीमत करीब 190 प्रतिशत उछली है। 2 साल का रिटर्न 375 प्रतिशत, 3 साल का 660 प्रतिशत और 5 साल का रिटर्न करीब 1200 प्रतिशत है। थंगमायिल ज्वेलरी वित्त वर्ष 2026 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। रिकॉर्ड डेट 22 जुलाई है।

इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2839.17 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *