आरईसी का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत गिरा, कंपनी 1.55 रुपये का देगी डिविडेंड

मुंबई- पावर सेक्टर को फाइनेंस करने वाली सरकारी महारत्न कंपनी Rural Electrification Corporation (REC) का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत गिरकर 3,362.3 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल इसी अवधि में 4,236.2 करोड़ रुपये था।

REC की कमाई का अहम हिस्सा मानी जाने वाली नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी घटी है। यह 16 प्रतिशत गिरकर 5,170 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 6,165 करोड़ रुपये थी। REC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1.55 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी, जो आने वाली AGM में ली जाएगी।

इस फाइनल डिविडेंड के साथ पूरे साल का कुल डिविडेंड 18.55 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इसमें पहले दिया जा चुका 17 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड भी शामिल है। REC ने बताया कि Sinnar Thermal Power Ltd से जुड़े मामले में 1,295.07 करोड़ रुपये का राइट-ऑफ किया गया है। यह फैसला फरवरी 2026 में इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत मंजूर रिजोल्यूशन प्लान के बाद लिया गया।

यह राइट-ऑफ 1,036.26 करोड़ रुपये की कैश रिकवरी और 569.99 करोड़ रुपये के अपेक्षित क्रेडिट लॉस (ECL) प्रावधानों के रिवर्सल को एडजस्ट करने के बाद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *