बंधन बैंक का मुनाफा 68 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान, जानिए कितना मिलेगा
मुंबई- मार्च तिमाही में बंधन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था। हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की ग्रोथ काफी सीमित रही। यह सिर्फ 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,795.4 करोड़ रुपये पहुंची, जो एक साल पहले 2,756 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वालिटी और बेहतर हुई। ग्रॉस NPA घटकर 3.27 प्रतिशत रह गया, जो दिसंबर तिमाही में 3.33 प्रतिशत था। नेट NPA भी हल्का घटकर 0.97 प्रतिशत पर आ गया, जो पहले 0.99 प्रतिशत था। इससे साफ है कि बैंक के खराब लोन में सुधार हो रहा है।
कुल डिपॉजिट 10 प्रतिशत बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये हो गए। तिमाही आधार पर इसमें 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। रिटेल डिपॉजिट में अच्छी तेजी देखने को मिली। यह सालाना आधार पर 17.7 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। कुल डिपॉजिट में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 73.67 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 68.88 प्रतिशत थी।

