सरस्वती साड़ी का आईपीओ 12 अगस्त से, 152 से 160 रुपये प्रति शेयर है भाव
मुंबई- सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹160.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹104 करोड़ के 6,499,800 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹56.02 करोड़ के 3,501,000 शेयर बेच रहे हैं।
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ₹14,400 निवेश करना होगा।
अधिकतम 13 लॉट यानी 1170 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक पैसा लगा सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹187,200 इन्वेस्ट करने होंगे। कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड की स्थापना 1996 में हुई थी, जो विमेंस अपैरल की मैन्युफैक्चरिंग और होलसेल बिक्री करती है। कंपनी का प्रायमरी बिजनेस साड़ियों के होलसेल सेगमेंट में है। इसके साथ ही कंपनी कुर्तियां, ड्रेस मटीरियल, ब्लाउज पीस, लहंगे सहित अन्य अपैरल की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है।

