इस हफ्ते आईपीओ से कंपनियां जुटाएंगी 10,455 करोड़ रुपये, यह है कीमत

मुंबई- इस हफ्ते यानी 16 नवंबर से तीन कंपनियां आईपीओ के जरिये 10,455 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। इस लिस्ट में दो मेनबोर्ड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) और एक SME इश्यू शामिल है। तीनों कंपनियां मिलकर करीब ₹10,455.7 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं।

इस लिस्ट में सरकारी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स का करीब 10,000 करोड़ रुपये का बड़ा आईपीओ है। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और वाटराना रेंटल्स (Watrana Rentals) भी पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं। सरकारी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि यह IPO 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। यह ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा। इसके तहत 66.18 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 18 नवंबर को खुलेगा और 20 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 455.49 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस IPO में 354.77 करोड़ रुपये के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) और 100.71 करोड़ रुपये की बिक्री के लिए पेशकश (OFS) शामिल है। कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड 259 रुपये से 272 रुपये तय किया है। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का GMP ₹27 प्रति शेयर है।

वाटराना रेंटल्स 19 नवंबर को अपना SME आईपीओ लॉन्च करेगी। यह इश्यू 23 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 120.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के उलट, इस पूरे इश्यू में सिर्फ नए शेयर (फ्रेश शेयर) शामिल होंगे, जिसका मतलब है कि इससे मिलने वाली रकम कंपनी के पास जाएगी। वाटराना रेंटल्स ने प्रति शेयर 232 रुपये से 245 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *