कंडोम बनाने वाली कंपनी के शेयरों ने एक लाख रुपये के निवेश को बनाया 6 लाख
मुंबई- कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड का आज दूसरी तिमाही का रिजल्ट है। ऐसे में विश्लेषकों को उम्मीद है कि इसका रिजल्ट अच्छा होगा और इसका असर शेयरों पर दिख सकता है। हालांकि, इस शेयर में एक साल पहले एक लाख रुपये लगाया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 6 लाख से ज्यादा हो गया होता।
यह शेयर निफ्टी 500 का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक्स बन गया है। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तीन गुना हो गया था। एक साल पहले की जून तिमाही के 15 करोड़ रुपये के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट के मुकाबले इस साल जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44 करोड़ रुपये हो गया था।
कंपनी 100 से ज्यादा देशों में प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है। क्यूपिड ने हाल में V2 Retail के साथ लॉन्ग-टर्म रिटेल पार्टनरशिप के लिए एक एग्रीमेंट किया है। इसके तहत वी2 रिटेल के 425 से ज्यादा मौजूदा स्टोर्स में कंपनी के प्रोडेक्ट्स के लिए अलग से स्पेस मिलेगा।
क्यूपिड का अनुमान है कि इस पार्टनरशिप से अगले 12 महीने में उसे 400 करोड़ रुपये से ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा। कंपनी का प्लान दिसंबर के मध्य तक वी2 रिटेल के स्टोर्स में अपने प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा देने का है।
2025 में 10 नवंबर को क्यूपिड का शेयर 52.27 रुपये पर था। इस साल 9 नवंबर को शेयर 343.25 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा छह गुना से ज्यादा कर दिया है।

