इस म्यूजिक कंपनी के शेयरों में एक लाख का निवेश एक साल में बना 1.80 लाख

मुंबई- सारेगामा इंडिया के शेयरों में एक साल से तेजी जारी है। इस दौरान एक लाख रुपये का निवेश 1.80 लाख रुपये हो गया है। चार नवंबर को भी शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है।

कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 47.7 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेवेन्यू 36.5 फीसदी उछला। नतीजे आते ही शेयर करीब 13 फीसदी तक उछल गया। म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी Saregama India ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में EBITDA के मोर्चे पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है। ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 36.5 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 230 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट की ग्रोथ भी शानदार रही। इस दौरान नेट प्रॉफिट 47.7 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 44 करोड़ रुपये था।

Saregama FZE, दुबई को बंद करने, उसका लिक्विडेशन करने और उसका रजिस्ट्रेशन समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया Jebel Ali Free Zone Authority (JAFZA) और UAE के अन्य संबंधित अधिकारियों के नियमों के अनुसार पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *