इक्विटास के सीईओ ने दिया इस्तीफा, शेयरों में 20 पर्सेंट की भारी गिरावट आई

मुंबई- Equitas Small Finance Bank के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट आई। हितों के टकराव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बैंक के MD और CEO पीएन वासुदेवन ने इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से बैंक का शेयर NSE पर 20% के लोअर सर्किट के साथ ₹52.11 पर बंद हुआ।

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे पीएन वासुदेवन का इस्तीफे वाला पत्र मिला है। वासुदेवन ने कहा कि वह अब अपने निजी और सामाजिक कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। इसके जरिए वह समाज के लिए और योगदान देना चाहते हैं।

वासुदेवन ने अपने पत्र में बताया कि उनकी बेटी एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) की को-प्रमोटर हैं। इस कंपनी को 2023 में RBI से लाइसेंस मिला था। वासुदेवन के मुताबिक, उन्होंने इस मामले की जानकारी बैंक के बोर्ड और RBI को पहले ही दे दी थी। बैंक के MD के तौर पर उनकी भूमिका और बेटी की NBFC में हिस्सेदारी बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के दायरे में थीं।

वासुदेवन ने बताया कि पिछले तीन साल से निवेशक बैठकों में हितों के टकराव की आशंका पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, उनका कहना था कि बैंक और उस NBFC के बीच ऐसा कोई टकराव नहीं था। उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले बैंक ने उस NBFC में कुछ समय के लिए रकम जमा की थी। तय समय पर यह रकम वापस मिल गई। बैंक ने NBFC को कोई कर्ज भी नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *