इन शेयरों में एक साल में मिल सकता है 64 पर्सेंट का मुनाफा, यह है इनका भाव

मुंबई-ब्रोकरेज हाउस एलारा सिक्यॉरिटीज ने गिरते बाजार में तीन ऐसे शेयरों को खरीदने की सलाह दी है जिनमें 31 से 64% तक रिटर्न मिल सकता है। एलएंडी फाइनेंस और ओबरॉय रीयल्टी की दूसरी तिमाही के तगड़े रिजल्ट देखकर ब्रोकरेज हाउस ने बड़े-बड़े दांव खेले हैं। हालांकि, डीबी कॉर्प के कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज ने इस पर भरोसा जताया है।

एलएंडटी फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के नतीजों में 33% की सालाना वृद्धि दर से 9.8 अरब रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। एलारा का कहना है कि कंपनी ने यह दमदार परिणाम अपने खजाने के शानदार प्रबंधन के दम पर हासिल किया है। कंपनी ने सेबी की ओर से इंश्योरेंस कंमीशन के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव से रेवेन्यू को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई की व्यवस्था भी कर ली है।

वित्त वर्ष 2029 तक कंपनी की कमाई 29% की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस आधार पर अगले वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित लाभ पर इसका पीई रेशियो 12.5 गुना जबकि पीबी रेशियो 1.9 गुना है। इन आंकड़ों के लिहाज से शेयर काफी किफायती कीमत पर मिल रहा है। कमाई के नए स्रोतों से आय में होने वाली बढ़ोतरी आने वाले समय में शेयर की कीमत और वैल्युएशन को ऊपर ले जाएंगे।

ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि यह शेयर 390 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 253 रुपये की तुलना में यह 54 पर्सेंट अधिक है।

मीडिया समूह दैनिक भास्कर की कंपनी डीबी कॉर्प ने दूसरी तिमाही के नतीजों में रवेन्यू से लेकर मुनाफा तक में गिरावट दर्ज की है, लेकिन विज्ञापन से प्राप्त राजस्व में वृद्धि हुई है। दरअसल, इस वर्ष इसे पिछले वर्ष की तरह दूसरी तिमाही में त्योहारों की तेजी नहीं मिल पाई है क्योंकि इस बार त्योहार सितंबर के बजाय अक्तूबर में खिसक गए।

ब्रोकरेज ने उम्मीद जताई है कि डीबी कॉर्प तीसरी तिमाही के नतीजों में बेहतर प्रदर्शन करेगा क्योंकि तब उसे त्योहारों और उत्त प्रदेश विधानसभा चुनावों का फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज ने इसे खरीदने की सलाह दी है। लेकिन कमजोर तिमाही परिणाम के कारण टारगेट प्राइस 280 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है। यानी एक साल में 51 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है।

ओबरॉय रीयल्टी ने अपने दूसरी तिमाही नतीजों से दलाल स्ट्रीट और ब्रोकरेज फर्म एलारा, दोनों के अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। एलारा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसकी नजर में ओबरॉय रीयल्टी का शेयर कम जोखिम में तेज वृद्धि का दमखम रखता है जो अभी मार्च 2027 के अनुमानित एनएवी के लिहाज से 20% सस्ता मिल रहा है।

एलारा ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि यह शेयर 2,800 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव 1,666.80 का तुलना में इस शेयर में 64.41% का फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *