अमेजन में 1,000 लोगों की होगी छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों पर असर होगा

मुंबई-  ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक बार फिर छंटनी की है। कंपनी ने कहा, उसने कुछ नौकरियां कम की हैं, खासकर अपनी ‘स्टोर्स’ यूनिट में। यह यूनिट मुख्य ई-कॉमर्स वेबसाइट को देखती है। इंटरनल स्लैक चैनल से सामने आया है कि कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विसेज समेत स्टोर्स के कई डिवीजन पर छंटनी का असर पड़ा है। हो सकता है कि अमेजन की दूसरी यूनिट्स के कर्मचारी भी इस जॉब कट से प्रभावित हुए हों।

नौकरी गंवाने वालों में अमेरिका, भारत और यूके के कर्मचारी शामिल हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि इस बार एमेजॉन द्वारा निकाले गए व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की संख्या 1,000 से कम है।

कंपनी ने कहा, हमने अपने स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में एडजस्टेंट किए हैं क्योंकि हमारा मानना ​​है कि यह स्ट्रक्चर हमें अपनी प्राथमिकताओं पर बेहतर ढंग से काम करने में मदद करेगा।” एमेजॉन इस वक्त धीरे-धीरे जॉब कट कर रही है। पिछले साल कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी और 30,000 नौकरियां कम की थीं। यह सिलसिला इस साल जनवरी तक चला था।

एमेजॉन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस ने बुधवार को फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में कहा कि लगातार नौकरियां कम करना जरूरी हो गया था क्योंकि कंपनी ने महामारी के दौरान जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा था। बेजोस के मुताबिक, ‘लोग घर पर रह रहे थे और ऑर्डर कर रहे थे, और सच कहूं तो यह हमारे लिए बहुत मुश्किल और तनावपूर्ण समय था। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की और बहुत कुछ किया, लेकिन हमने सच में अपने कर्मचारियों की संख्या बहुत बढ़ा ली थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *