इन शेयरों में अच्छी खासी आएगी तेजी, यहां तक जा सकती है इनकी कीमत

मुंबई- त्योहारों का सीजन आ चुका है। आगे ज्वेलरी, रिटेल और दूसरे कंज्यूमर से जुड़े प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी। डीआर चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी ने यह अनुमान जताया है। उनका मानना है कि इन कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है।

चोकसी ने कहा कि त्योहारों के सीजन से पहले डिमांड इनवायरमेंट अच्छा बना हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में माहौल पॉजिटिव बने रहने का अनुमान जताया। उनका BSE और NSE पर भी पॉजिटिव नजरिया है। उनका मानना है कि करेक्शंस के बाद इन शेयरों में लंबी अवधि के लिहाज से निवेश का अच्छा मौका है।

उन्होंने कहा कि Titan और Kalyan Jewellers जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स को स्ट्रॉन्ग कंज्यूमर डिमांड और गोल्ड एक्सचेंज स्कीम का फायदा मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने ज्वेलरी स्टॉक्स में आई तेजी के पीछे भागने से आगाह किया। उनका मानना है कि अभी ये स्टॉक्स काफी महंगे हैं। करेक्शंस के बाद इनमें खरीदारी का मौका बन सकता है।

ट्रेंट के बारे में उन्होंने कहा कि कंजम्प्शन स्टोरी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। रिटेलिंग कंपनियों ने अच्छे बिजनेस ट्रेंड जारी रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही कंज्यूमर कंपनियों के लिए स्ट्रॉन्ग रही है। रिटेलिंग और कंज्यूमर कंपनियों के लिए दिसंबर तिमाही अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों में हर करेक्शन पर खरीदारा का मौका होता है।

बाजारों पर दबाव के बावजूद बुधवार को ज्वेलरी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। Kalyan Jewellers का शेयर 4.81 फीसदी चढ़कर 574.30 रुपये पर चल रहा था। Sky Gold and Diamonds का शेयर 2.49 फीसदी चढ़कर 879 रुपये पर चल रहा था। Trent का शेयर 0.11 फीसदी गिरकर 2,902 रुपये पर चल रहा था। हालांकि, बीते एक हफ्ते में यह शेयर 9 फीसदी चढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *